publicuwatch24.-सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 15 अप्रैल 2026 को ग्राम फगुरम मेन रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें तेज और लापरवाही से चल रही कार ने 9 साल की बच्ची रिद्धिमा निराला को टक्कर मार दी। इलाज से पहले ही बच्ची की मौत हो गई।
घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क पर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ नहीं मानी।
आरोप है कि नाराज भीड़ ने गाली-गलौज करते हुए पुलिस टीम पर लाठी, डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में एक आरक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए रायगढ़ भेजा गया।
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
Trending
- आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
- वेदांता पावर प्लांट हादसा: अनिल अग्रवाल के पक्ष में उतरे नवीन जिंदल, FIR की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल
- डिजिटल डेमोक्रेसी डायलॉग में मुख्यमंत्री का आह्वान: क्रिएटर्स दिखाएं बदलते छत्तीसगढ़ की नई पहचान
- फोर्टिफाइड राइस आपूर्ति प्रक्रिया पूर्णतः पारदर्शी एवं नियमानुसार
- बंगाली नववर्ष मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- भारत को कबड्डी विश्वकप और एशियन चैंपियन बनाने वाली संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि
- रूचि नहीं लेने पर निरस्त होगी आवास स्वीकृति, निर्माण में लापरवाही पर सख्त रुख
- नशे में धूत बाइक सवार को बचाने के चक्कर में घर में जा घुसी SDM की गाड़ी, ड्राइवर और आरक्षक गंभीर रूप से घायल
Saturday, April 18
