publicuwatch24.-रायपुर। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब जमीनी स्तर पर लोगों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) इसका प्रमुख उदाहरण बनकर सामने आई है, जिसने आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को पक्के घर का सपना पूरा करने में मदद की है।
जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पोड़ी के निवासी श्री दिलेश्वर प्रसाद साहू की कहानी इस बदलाव की प्रेरक मिसाल है। पहले उनका घर कच्चा और मिट्टी से बना हुआ था, जिससे उन्हें हर मौसम में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकता था और दीवारें कमजोर हो जाती थीं, जिससे परिवार असुरक्षा के बीच जीवन यापन कर रहा था।
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) की जानकारी मिलने पर दिलेश्वर ने आवेदन किया, जिसके बाद उन्हें घर निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रुपए की सहायता स्वीकृत हुई। उनकी मेहनत और शासन के सहयोग से वर्ष 2024-25 में उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया।
आज दिलेश्वर अपने परिवार (पत्नी और तीन बच्चों) के साथ एक सुरक्षित और मजबूत घर में सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं। वे खेती और मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं।
इस बदलाव ने उनके जीवन स्तर को बेहतर बनाने के साथ-साथ आत्मविश्वास भी बढ़ाया है। दिलेश्वर प्रसाद साहू ने सरकार के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह योजना उनके जैसे जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।
Trending
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल रमेन डेका ने गोवर्धन पूजा पर श्री बांके बिहारी मंदिर में की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना
Wednesday, November 11
