publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर में विपणन संघ के कर्मचारी वीरेंद्र भारती गोस्वामी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। इस हत्याकांड को किसी और ने नहीं बल्की अपनों ने ही अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया कि पत्नी और बेटियों ने रील देखने के विवाद में वीरेंद्र की बेरहमी से हत्या की थी। इतना ही नहीं महिला ने मौत को हादसा बताकर अनुकंपा नौकरी भी प्राप्त की थी। डीडी नगर थाना क्षेत्र का मामला। (Raipur Crime)
पुलिस ने इस वारदात के दोनों आरोपियों मृतक की 44 वर्षीय पत्नी दीपा भारती गोस्वामी, 19 वर्षीय बेटी तनिया भारती गोस्वामी और एक नाबालिग पुत्री को गिरफ्तार किया है। वीरेंद्र विपणन संघ में चपरासी था। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 17 गंभीर चोटें पाई गईं, जिससे मामला हत्या का प्रतीत हुआ। पुलिस ने बताया कि 27 सितंबर 2025 की रात करीब 11 बजे जब बेटी तनिया मोबाइल पर रील देख रही थी, पिता ने मना किया। इस पर दोनों में बहस हुई, जो मारपीट में बदल गई ।
ऐसे दी दर्दनाक मौत
नाराज पत्नी और बेटियों ने मिलकर लकड़ी के बैट और ईंट से वीरेंद्र के सिर पर हमला किया। लोगों को गुमराह करने के लिए यह कहानी बनाई गई कि वीरेंद्र बाथरूम में गिरकर बेहोश हो गया था, जिसे इलाज के लिए ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।
Trending
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Wednesday, November 11
