publicuwatch24.-अंबिकापुर। अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 पर बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मणिपुर थाना क्षेत्र के भिट्ठीकलां-जोगीबांध के पास एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुआ बताया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर CG 04 HA 4877 है।
हादसे में कार चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया और तुरंत मेडिकल कॉलेज अंबिकापुर भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और सीधे खड़ी ट्रक से जा टकराया। हादसे के बाद कुछ देर के लिए हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन हटवाकर मार्ग को फिर से चालू कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Trending
- वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री देवांगन 102 लाख रूपए की राशि के विभिन्न निर्माण कार्यों का करेंगे लोकार्पण एवं भूमिपूजन
- देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
- महंत घासीदास स्मारक संग्रहालय में चित्र प्रदर्शनी व व्याख्यान—सोमनाथ से छत्तीसगढ़ के मंदिरों तक सांस्कृतिक यात्रा, आपदा के दौर में धरोहर संरक्षण पर जोर
- CM विष्णुदेव साय कल प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे
- महिला अधिकारों पर विपक्ष की राजनीति उजागर, देश की आधी आबादी का हुआ अपमान – बृजमोहन अग्रवाल
- पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अम्बेडकर अस्पताल रायपुर की बड़ी उपलब्धि: सिकल सेल डायग्नोस्टिक किट राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित होगी
- महतारी वंदन योजना से संवर रही पहाड़ी कोरवा परिवारों की तकदीर
- छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी रायपुर में मिशन कर्मयोगी के तहत संस्थागत क्षमता निर्माण कार्यशाला आयोजित
Saturday, April 18
