publicuwatch24.-बिहार : आज नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री के तौर पर आखिरी कैबिनेट मीटिंग की, जिसमें उन्होंने इस्तीफे का ऐलान किया। नीतीश के इस्तीफे के बाद सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है। अब ये साफ हो गया है कि सम्राट चौधरी बिहार के मुख्यमंत्री होंगे । माना जा रहा है कि कल (बुधवार) लोकभवन में शपथ ग्रहण होगा।
कौन हैं सम्राट चौधरी
बिहार विधान परिषद में सम्राट चौधरी प्रतिपक्ष के नेता रह चुके हैं। वर्तमान में उपमुख्यमंत्री हैं और गृह विभाग की जिम्मेदारी भी उन्हीं के पास है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उनकी राजनीति की शुरुआत आरजेडी से हुई है।
वे मुंगेर जिले से आते हैं और शकुनी चौधरी के बेटे हैं। 57 वर्षीय सम्राट चौधरी के पिता शकुनी चौधरी समता पार्टी के संस्थापकों में से एक रहे हैं। वे खुद भी सांसद और विधायक रहे थे। शकुनी चौधरी एक वक्त लालू प्रसाद के काफी करीबी हुआ करते थे।
सम्राट चौधरी साल 1990 में राजनीति में सक्रीय है, 1995 में एक राजनीतिक मामले में उन्हें जेल जाना पड़ा था। 1999 में वे राबड़ी देवी की सरकार में कृषि मंत्री रह चुके हैं। साल 2005 में आरजेडी के सत्ता से बेदखल होने के बाद भी वे काफी समय तक पार्टी के साथ बने रहे।
वर्ष 2000 और 2010 में वो परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। बीजेपी में रहते हुए पिछले साल (2025) तारापुर सीट से उन्होंने चुनाव लड़ा और जीते भी।
आरजेडी में रहने के बाद, 2014 में वे जेडीयू में आए और जीतन राम मांझी की सरकार में मंत्री (शहरी विकास एवं आवास विभाग) बने। इसके बाद साल 2018 में वे आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। एनडीए सरकार में पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं।
Trending
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Monday, November 16
