publicuwatch24.-रायपुर: स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, माना में आज सोमवार को इलेक्ट्रिक वाहन (EV) चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया गया। यह अडाणी समूह का स्टेशन है।इस चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन के. के. लहरे, कार्यवाहक विमानपत्तन निदेशक रायपुर ने किया । इस अवसर पर वाणिज्यिक एवं विद्युत विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। नवस्थापित चार्जर की क्षमता 60 किलोवाट है तथा यह CCS Type-2 कनेक्टर से सुसज्जित है,
जो इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए फास्ट चार्जिंग की सुविधा प्रदान करता है। यह सुविधा एयरपोर्ट आने वाले ईवी उपयोगकर्ताओं को बेहतर सेवा प्रदान करेगी और क्षेत्र में इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को बढ़ावा देने में सहायक होगी। यह पहल एयरपोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया की स्वच्छ और हरित परिवहन को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Trending
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Wednesday, November 11
