publicuwatch24.-रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की महापौर मीनल चौबे ने जल कार्यों में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों एवं एजेंसी को कड़ी चेतावनी दी है। लाभांडी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मार्च तक 1600 मीटर पाइपलाइन बिछाकर उसकी टेस्टिंग पूर्ण कर ली जानी थी, लेकिन कार्य अधूरा है और टेस्टिंग की कोई व्यवस्था मौके पर उपलब्ध नहीं है। इस पर महापौर ने नाराजगी जताते हुए संबंधितों को फटकार लगाई।
महापौर ने स्पष्ट कहा कि पूर्व में भी अमृत मिशन के तहत पाइपलाइन बिना टेस्टिंग के बिछा दी गई थी, जिससे गंभीर समस्याएं उत्पन्न हुई थीं, ऐसी लापरवाही की पुनरावृत्ति अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अधिकारियों से पूछे कड़े सवाल
निरीक्षण के दौरान यह भी सामने आया कि पाइपलाइन की टेस्टिंग और प्रेशर जांच के लिए आवश्यक हाइड्रो टेस्टिंग पंप और प्रेशर गेज मौके पर उपलब्ध नहीं हैं। इस पर महापौर ने अधिकारियों से सवाल करते हुए पूछा कि साढ़े चार करोड़ रुपये का भुगतान आखिर किस आधार पर किया गया।
महापौर मीनल चौबे ने कार्यस्थल पर सामग्री प्रबंधन को लेकर भी सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केवल आवश्यक मात्रा में ही सामग्री लाई जाए, अतिरिक्त सामग्री का भुगतान नहीं किया जाएगा। साथ ही सामग्री के सुरक्षित और व्यवस्थित भंडारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
महापौर ने आज नगर निगम जोन 9 के अंतर्गत लाभांडी एवं जोरा क्षेत्र में 15वें वित्त आयोग मद से चल रहे पाइपलाइन कार्यों का निरीक्षण नगर निगम अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, मुख्य अभियंता संजय बागड़े, अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में किया।
Trending
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Wednesday, November 11
