publicuwatch24.-बिलासपुर। पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने और यातायात को सुरक्षित बनाने के उद्देश्य से एक विशेष अभियान चलाकर नशे में वाहन चलाने वाले 1186 चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई के तहत सभी प्रकरणों को न्यायालय भेज दिया गया है, साथ ही इन सभी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित करने हेतु परिवहन विभाग को प्रतिवेदन भेजा गया है।
पुलिस द्वारा सड़क हादसों के किए गए नियमित विश्लेषण में यह चौंकाने वाला तथ्य सामने आया है कि अधिकांश दुर्घटनाएं दोपहर 12 बजे से रात 9 बजे के बीच राष्ट्रीय और राजकीय राजमार्गों पर हो रही हैं, जिनमें 17 से 35 वर्ष के युवा सबसे अधिक शामिल हैं। हादसों के मुख्य कारणों में शराब पीकर गाड़ी चलाना, तेज रफ्तार, गलत ओवरटेकिंग और हेलमेट का उपयोग न करना पाया गया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अब न केवल दंडात्मक कार्रवाई कर रही है, बल्कि स्कूलों, कॉलेजों और औद्योगिक संस्थानों में जागरूकता अभियान भी चला रही है। जांच में कई चालक बिना वैध लाइसेंस के भी पकड़े गए हैं, जिस पर पुलिस सख्त रुख अपनाते हुए भविष्य में नियमों के कड़ाई से पालन और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुधारात्मक कदम उठा रही है।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
