publicuwatch24.-रायपुर। 3200 करोड़ के आबकारी घोटाले मामले में सौम्या चौरसिया एवं अन्य के विरुद्ध एसीबी कोर्ट में चालन प्रस्तुत करेगी। इसमें चालान में एसीबी, शराब घोेटाले में सौम्या की भूमिका को उजागर करेगी। सौम्या चौरसिया, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की डिप्टी सेक्रेटरी रह चुकी हैं, पहले कोयला घोटाले में गिरफ्तार हुई थीं और करीब दो साल तक जेल में रहने के बाद सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी। इसके बाद उन्हें आबकारी घोटाले में फिर गिरफ्तार किया गया। इस पर चौरसिया ने हाई कोर्ट में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे पहले खारिज कर दिया गया था।
इसके बाद सौम्या ने सुप्रीम कोर्ट में विशेष अनुमति याचिका दाखिल की। सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें पुनः हाई कोर्ट जाने और वहां प्राथमिकता से सुनवाई कराने के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने आरोप लगाया कि जांच एजेंसियां बार-बार नई एफआईआर दर्ज कर राजनीतिक षड्यंत्र के तहत गिरफ्तारी कर रही हैं और अब तक उन्हें छह बार हिरासत में लिया जा चुका है। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप हाई कोर्ट ने त्वरित सुनवाई करते हुए अंततः उन्हें सशर्त जमानत प्रदान कर दी। लेकिन सौम्या अभी जेल में ही है।
Trending
- जनजातीय गौरव दिवस पर 15 नवंबर से छत्तीसगढ़ में शुरू होगा धान खरीदी का महाअभियान
- भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर प्रदेश के सभी स्कूलों में होंगे विविध कार्यक्रम
- दीदी के गोठ’ के 16वें एपिसोड में सुनिए सोलर दीदियों की कहानी
- घर तक पानी पहुंचा तो बदली जिंदगी, अब परिवार के लिए ज्यादा वक्त
- मातर तिहार हमारी संस्कृति, परंपरा और गौसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक – मंत्री गजेन्द्र यादव
- जनजातीय गौरव दिवस पर छत्तीसगढ़ में दिखेगी आदिवासी अस्मिता, संस्कृति और स्वाधीनता संग्राम के शौर्य की अनुपम झलक
- स्वच्छ सर्वेक्षण में छत्तीसगढ़ का परचम, बिल्हा ने हासिल किया देश में पहला स्थान, रायपुर, बिलासपुर भी पुरस्कृत
- राज्यपाल रमेन डेका से मुख्य सूचना आयुक्त एवं राज्य सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
Wednesday, November 11
