publicuwatch24.-रायगढ़। 4 लोगों को मंत्रालय में नौकरी दिलाने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया गया है। आरोपी ने खुद को कृषि मंत्री रामविचार नेताम का बहनोई बताकर 22 लाख 70 हजार रुपए ठग लिए। अपॉइंटमेंट लेटर देने बाद जॉइनिंग के लिए टालमटोल करता रहा। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित का नाम समारू राम टंडन (51) है, जबकि आरोपी दंपती का नाम राम ठाकुर (60) और उसकी पत्नी सोहद्रा बाई ठाकुर (55) है। पीड़ित और आरोपियों की मुलाकात रायपुर में हुई थी। इस दौरान राम ठाकुर ने खुद को कृषि मंत्री का बहनोई बताया और मंत्रालय में पहचान का दावा किया।
इसी दौरान आरोपी ने सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। इसके बाद पीड़ित ने अपने बेटे को मंत्रालय में डेटा एंट्री के पद पर नौकरी दिलाने के लिए उसे पैसे दिए। वहीं, पीड़ित के परिचितों ने भी अपनी नौकरी लगवाने के लिए आरोपी को रकम सौंपी। पैसे लेने के बाद आरोपी ने सभी को अपने घर बुलाकर अपॉइंटमेंट लेटर तो दे दिया, लेकिन जॉइनिंग को लेकर लगातार टालमटोल करता रहा। काफी समय बीतने के बाद जब कोई ठोस प्रगति नहीं हुई, तब जाकर उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
Trending
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Monday, November 16
