publicuwatch24.-बलौदाबाजार भाटापारा। राज्य सरकार द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के लिए वरदान साबित हो रही है। इसी कड़ी में ग्राम परसाभदेर निवासी चारबाई निषाद के जीवन में इस योजना ने खुशहाली की नई किरण बिखेरी है और गृहस्थी का सहारा बनी है। चारबाई के पति ललित निषाद पेशे से मजदूर हैं और रोज कमाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। सीमित आय और बढ़ती जरूरतों के बीच घर चलाना एक बड़ी चुनौती थी, लेकिन महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपए की निश्चित राशि ने उनके परिवार को बड़ी राहत प्रदान की है।
चारबाई बताती हैं कि अब उन्हें छोटे-मोटे घरेलू खर्चों और आवश्यक वस्तुओं की खरीदी के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। वह इस राशि का उपयोग सीधे अपने घरेलू कार्यों और घर की छोटी-बड़ी जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं। यह योजना न केवल उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बना रही है, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी बढ़ा रही है। चारबाई ने इस सार्थक पहल के लिए सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि महंगाई के दौर में एक मजबूत सहारा बनकर उभरी है, जिससे उनकी गृहस्थी गाड़ी अब पहले से अधिक सुचारू रूप से चल रही है।
Trending
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Monday, November 16
