publicuwatch24.-रायपुर। देश-प्रदेश के नक्सलवाद की समाप्ति पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को बधाई दी. इसके साथ कहा कि पूरे देश को नक्सलवाद से मुक्त करने का संकल्प पूरा होने की ओर है. छत्तीसगढ़ बनने के बाद विकास की किरणें पहुंचीं, लेकिन नक्सलवाद अवरोध बना रहा. नक्सलवाद खत्म होने के बाद प्रदेश तेजी से विकसित राज्य बनेगा. सुदूर और आदिवासी क्षेत्रों तक मूलभूत सुविधाएं पहुंचेगी.
सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मीडिया से चर्चा में मिडिल ईस्ट युद्ध पर विपक्ष की राजनीति को लेकर कहा कि हर स्थिति का सामना करने के लिए देश को तैयार रहना होगा. कोरोना की तरह पूरे देश ने एकजुट होकर जीत हासिल की, वैसे ही आगे भी करेंगे. आपदा में अवसर तलाशने वाले, ब्लैक मार्केटिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. देश एक है. विपक्ष को राजनीति छोड़कर जनता का हौसला बढ़ाना चाहिए. वहीं बस्तर में फोर्स की तैनाती को लेकर केंद्र द्वारा राशि मांगे जाने पर कांग्रेस के सवाल उठाए जाने पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के समय में तो स्थिति ठनठन गोपाल की थी. आज डबल नहीं, ट्रिपल इंजन सरकार चल रही है. अगर कहीं दिक्कत होगा तो मिलकर समान करेंगे. कांग्रेस को चिंता करने की जरूरत नहीं है. पैसा देश का है, केंद्र जरूरत पड़ने पर कंपनसेट करेगा. पहले प्रदेश को कुछ नहीं मिलता था, अब 50 हजार करोड़ तक की राशि मिल रही है.
वहीं विधानसभा में गलत जानकारी देने वाले अधिकारियों को लेकर सांसद ने कहा कि ऐसे अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाना चाहिए. कार्रवाई विधायकों की सजगता और सक्रियता पर निर्भर है. गलत जानकारी देने वालों को ठिकाने लगाया जा सकता है. मंत्री और विधायकों को जागरूक और सतर्क रहना होगा. गुमराह करने या गलत जानकारी देने पर कड़ी कार्रवाई संभव है. अन्य राज्यों में तो अधिकारियों को कटघरे में खड़ा किया जाता रहा है.
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Saturday, November 14
