Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य

    November 16, 2026

    छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन

    November 16, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    November 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
    • छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
    • मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
    • जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
    • स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
    • राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
    • बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
    • जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, November 16
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      राज्यपाल डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर किया नमन

      November 15, 2026

      उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच

      November 14, 2026

      अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव

      November 14, 2026

      राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट

      November 14, 2026

      राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन

      November 14, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » नक्सली पापा राव का आत्मसमर्पण, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले- छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त
    छत्तीसगढ

    नक्सली पापा राव का आत्मसमर्पण, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बोले- छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद समाप्त

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherMarch 24, 2026No Comments
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    publicuwatch24.-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के नक्सलवाद के खिलाफ एक ऐतिहासिक सफलता मिली है। उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नक्सली पापा राव के आत्मसमर्पण के साथ ही छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद खत्म हो गया है। उनका कहना है कि अब राज्य में एक भी नक्सली नहीं बचा है। सूत्रों के अनुसार, लंबे समय तक लाल आतंक के बड़े चेहरे के रूप में पहचाने जाने वाले पापा राव ने अपने 17 साथियों के साथ AK-47 और कई अत्याधुनिक हथियारों के साथ आत्मसमर्पण करने की तैयारी कर ली है। माना जा रहा है कि अगले कुछ घंटों में वह बीजापुर पहुंचेगा, जहां सुरक्षा एजेंसियों की टीम उसे ले जाएगी। इसके बाद पापा राव को जगदलपुर ले जाया जाएगा, जहां वह बस्तर रेंज के आईजी पी. सुंदरराज के सामने औपचारिक रूप से सरेंडर करेंगे।
    सुरक्षा एजेंसियों ने बताया कि पापा राव को लेने के लिए पुलिस बल की टीम पहले ही इंद्रावती नेशनल पार्क के एक गोपनीय स्थान पर रवाना हो चुकी है। लंबे समय से चल रही बातचीत के बाद यह आत्मसमर्पण संभव हो सका है। पापा राव, जिनके ऊपर 25 लाख रुपये का इनाम घोषित था, वेस्ट बस्तर डिवीजन का सचिव और दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी (DKSZC) का सदस्य रह चुके हैं। बस्तर क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की कमान लंबे समय तक उनके हाथ में रही है। सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, पापा राव का नाम कई बड़े हमलों में सामने आ चुका है। इनमें प्रमुख है कुटरू-बेदरे रोड पर हुआ आईईडी ब्लास्ट, जिसमें आठ जवान शहीद हुए थे। इस हमले का मास्टरमाइंड भी पापा राव को माना गया। इसके अलावा, कई एंबुश और सुरक्षाबलों पर हमलों की रणनीति बनाने में उनकी अहम भूमिका रही है।
    पापा राव पीएलजीए (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) का एक प्रमुख चेहरा माना जाता रहा है। संगठन के ऑपरेशनल और रणनीतिक निर्णयों में उनकी सीधी भागीदारी रही। उनकी पत्नी उर्मिला भी पीएलजीए बटालियन की सदस्य थीं, जो एक मुठभेड़ में शहीद हो चुकी हैं। छत्तीसगढ़ सरकार और सुरक्षा एजेंसियों ने इस आत्मसमर्पण को राज्य में नक्सली गतिविधियों पर लगी बड़ी जीत के रूप में देखा है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह आत्मसमर्पण राज्य में शांति और विकास की प्रक्रिया को मजबूत करेगा। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि अब राज्य में सुरक्षा बनाए रखने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सहयोग करें।
    पिछले कई वर्षों से बस्तर क्षेत्र में नक्सलवाद से प्रभावित इलाकों में सुरक्षा बलों ने लगातार ऑपरेशन चलाए, और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक रणनीति अपनाई। पापा राव के आत्मसमर्पण के साथ ही यह लंबित मुद्दा समाप्त हुआ, जिससे राज्य में सुरक्षा की स्थिति और मजबूत हुई है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि आत्मसमर्पण के बाद न केवल हथियार जब्त किए जाएंगे, बल्कि पापा राव और उसके साथियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। यह कदम भविष्य में किसी भी नक्सली गतिविधि को रोकने में महत्वपूर्ण साबित होगा। पापा राव का आत्मसमर्पण राज्य के लिए एक प्रतीक है कि संवाद और समझौते के माध्यम से नक्सलवाद जैसी हिंसक गतिविधियों को समाप्त किया जा सकता है। बस्तर क्षेत्र में लंबे समय से जारी तनाव और हिंसा अब धीरे-धीरे समाप्त होने की दिशा में है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य

    November 16, 2026

    छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन

    November 16, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    November 15, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018

    DU ने तीसरी कट ऑफ लिस्ट की जारी, du.ac.in पर करें चेक

    June 30, 2018
    Don't Miss
    छत्तीसगढ

    छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य

    By Publicuwatch AutherNovember 16, 2026

    publicuwatch24.-जशपुर। लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने…

    छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन

    November 16, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    November 15, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार

    November 15, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य

    November 16, 2026

    छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन

    November 16, 2026

    मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की

    November 15, 2026
    Most Popular

    demo

    June 26, 2018

    ads

    June 28, 2018

    2018-06-28-08-30-13

    June 28, 2018
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.