
पब्लिकयूवाच- सूरजपुर । छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां अपने बच्चे को गेम खेलने से मना करना एक पिता को भारी पड़ गया. सूरजपुर के तिलसिंवा में एक 17 वर्षीय लड़के ने पिता के PUBG खेलने से मना करने पर खुदकुशी कर ली. इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. वहीं कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच मे जुट गई है ।
मृतक के पिता प्रेमसिंह का कहना है कि रितेश ने इसी साल 12वीं कक्षा पास की थी. प्रेमसिंह ने बताया कि रितेश को पिछले एक साल से PUBG गेम की लत लग चुकी थी. वो हमेशा ही मोबाइल में गेम खेलता रहता था. जिसके कारण उसके व्यवहार में भी परिवर्तन आने लगा था ।
थाना प्रभारी डी एन शुक्ला ने बताया कि मृतक ने गुरुवार को रितेश के पिता ने उसे खेत में काम पर चलने के लिए कहा था और गेम खेलने से मना किया था. जिसे लेकर रितेश नाराज हो गया और उसने अपने पिता के कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया था. शुक्रवार की सुबह जब पिता ने दरवाजा खोला तो रितेश फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका था ।
