publicuwatch24.-महासमुंद। पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया तथा स्टेट पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन ओडिशा द्वारा 24 वीं नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2026 का आयोजन 18 से 21 मार्च कलिंगा स्टेडियम भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित किया गया। जिसमें महासमुंद जिले से 05 खिलाड़ियों ने भागीदारी किया। फॉर्चून फाउंडेशन कर्मापटपर बागबाहरा खुर्द बागबाहरा जिला महासमुंद के संस्थापक एवं राष्ट्रीय टीम के मैनेजर निरंजन साहू ने बताया कि 4 बालक एवं 01 बालिका खिलाड़ी एवं कोच मैनेजर व गाईड रनर प्रशांत निषाद एवं अनिमेष सिदार एवं सुकदेव के गाईड रनर वेंकटेश शामिल हुए। सीनियर चैंपियनशिप के टी 11 कैटेगरी में सुखदेव ने 1500 मीटर दौड़ में भागीदारी किया एवं 1500 मीटर दौड़ में बेहतर प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने में सफलता हासिल किया।
टी 12 कैटेगरी में निखिल कुमार यादव ने 1500 मीटर दौड़ में भागीदारी किया। टी 12 कैटेगरी में नोशन लाल पटेल ने 400 मीटर दौड़ में भागीदारी किया एवं ईश्वरी निषाद ने 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ में भागीदारी किया तथा 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल किया। सुखदेव ने 1500 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक एवं ईश्वरी निषाद ने 200 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतने में सफलता हासिल कर प्रदेश एवं जिले को गौरवान्वित किया हैं। राष्ट्रीय चैंपियनशिप में महासमुंद जिले से 05 खिलाड़ियों को भागीदारी करने एवं 02 पदक जीतने पर ने जिला प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Trending
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
- छठ महापर्व पर कुनकुरी को विकास की सौगात, CM साय ने 3 महत्वपूर्ण कार्यों का किया भूमिपूजन
- मुख्यमंत्री साय ने तपकरा में छठ महापर्व पर दिया संध्या अर्घ्य, प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
- जनजातीय गौरव दिवस विशेष: पीएम-जनमन से दिलासो पहाड़ी कोरवा के पक्के घर का सपना हुआ साकार
- स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- राजनांदगांव जिले के उपार्जन केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान का हुआ शुभारंभ
- बस्तर में बंदूक की जगह खेल के मैदान, भय और हिंसा की जगह विश्वास एवं विकास का नया वातावरण : नितिन नवीन
- जनजातीय गौरव दिवस पर शुरू हुई धान खरीदी, किसान एकांत पाण्डेय ने एक ही बार में बेचा 58 क्विंटल धान
Monday, November 16
