publicuwatch24.-गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। पेंड्रा के रहने वाले विनय कुमार सोनी ‘बस्ती’ गांव के साप्ताहिक बाजार में अपनी सोने-चांदी की दुकान लगाने पहुंचे थे। दुकान सजाते वक्त उनकी नजर चूकी और चोरों ने मौका पाकर गहनों से भरा उनका बैग पार कर दिया। चोरी की शिकायत मिलते ही एसपी मनोज खिलाड़ी के निर्देश पर पुलिस की टीमें एक्टिव हो गईं। पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि पास के ग्राम अड़भार में एक संदिग्ध महिला किराए के मकान में रहती है और चूड़ियां बेचने का काम करती है। जब पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, तो सारा कच्चा चिट्ठा खुल गया। पकड़ी गई महिला का नाम आशिया शिकारी है, जो मूल रूप से दमोह (एमपी) की रहने वाली है।
पूछताछ में पता चला कि आशिया के घर उसके दो रिश्तेदार (भतीजा राजेंद्र और भांजा अमर) आए थे। तीनों ने मिलकर बाजार में चोरी का प्लान बनाया। चोरी करने के बाद तीनों एक ही मोटरसाइकिल पर बैठकर भाग निकले थे। पुलिस ने आशिया के पास से 35 ग्राम सोना और करीब साढ़े छह किलो चांदी बरामद की है। इन गहनों की कुल कीमत 12 लाख 64 हजार रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस ने 100% माल बरामद कर लिया है। आशिया को जेल भेज दिया गया है, वहीं फरार चल रहे उसके दोनों साथियों की तलाश में पुलिस की एक टीम दमोह रवाना हो गई है।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
