publicuwatch24.-रायपुर। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के गौरेला जनपद पंचायत कार्यालय से सामने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा कचरे और मलबे के ढेर के पास पड़ी मिली, जिसे देखकर आम लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया है। जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत के सभाहाल में इन दिनों मरम्मत और रिनोवेशन का काम चल रहा है। इसी दौरान हॉल से हटाई गई गांधी जी की प्रतिमा को सुरक्षित रखने के बजाय बाहर कचरे के पास छोड़ दिया गया। इस लापरवाही ने प्रशासन की संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इस घटना पर कड़ी नाराजगी जताई है।
लोगों का कहना है कि जिस महापुरुष ने देश को सत्य और अहिंसा का रास्ता दिखाया, उनकी प्रतिमा को इस तरह फेंकना बेहद शर्मनाक है। एक नागरिक ने कहा कि यह सिर्फ एक मूर्ति नहीं, बल्कि हमारे देश के सम्मान का प्रतीक है। इसका अपमान बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। जिस देश में गांधी जी के नाम पर स्वच्छ भारत जैसे अभियान चलाए जा रहे हैं, वहीं उनकी प्रतिमा को कचरे के पास पड़ा मिला है। घटना सामने आने के बाद लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
