publicuwatch24.-रायपुर। बिलासपुर। वाहन चेकिंग के दौरान नशे में स्कूटी सवार युवती ने जमकर हंगामा किया। पुलिस के रोकने पर उसने कार्रवाई का विरोध करते हुए बदसलूकी की और मौके पर मौजूद लोगों से भी विवाद करते नजर आई। युवती के हंगामे का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घटना के दौरान जब लोग वीडियो बनाने लगे तो युवती गुस्से में आ गई और गाली-गलौज करने लगी। उसने कहा कि इतना क्या वीडियो बना रहे हो, ज्यादा से ज्यादा फांसी होगा न और क्या होगा, बना ले वीडियो, रील्स बनाकर वायरल कर देना, कोलेप्स कर देना और क्या होगा।
दरअसल, मंगलवार रात सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम राजीव गांधी चौक पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस दौरान चालकों की ब्रेथ एनालाइजर से जांच हो रही थी। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई भी की जा रही थी। इसी दौरान रात करीब 10:30 बजे महाराणा प्रताप चौक की ओर से आ रही स्कूटी सवार युवती पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगी, लेकिन अचानक स्कूटी सहित गिर गई। इसके बाद युवती पुलिस जवानों पर ही भड़क गई। वह सड़क पर भीड़ को लेकर हंगामा करने लगी।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
