publicuwatch24.-रायपुर। रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का 14वां दिन है। आज सदन में कई बड़े मुद्दों पर चर्चा होगी। साथ ही आज विधानसभा में धर्म स्वतंत्र विधेयक पेश किया जाएगा। चर्चा के बाद आज ही विधेयक पास कराने की तैयारी है। जिसके बाद गृह मंत्री विजय शर्मा इस विधेयक को सदन में प्रस्तुत करेंगे। इसके अलावा आज सदन में प्रश्नकाल के दौरान मंत्री शर्मा और श्याम बिहारी जायसवाल सवालों का जवाब देंगे।
इस दौरान आयुष्मान योजना, सड़क सुरक्षा निधि और पुलिस भवन जैसे अहम मुद्दे उठाए जाएंगे। वहीं दूसरी ओर ध्यानाकर्षण के दौरान फोर्टीफाइड चावल वितरण में अनियमितता का मुद्दा उठेगा। जिस पर विधायक ओंकार साहू के सवाल का जवाब खाद्य मंत्री देंगे। साथ ही भारत सरकार से विशेष सहायता योजना में प्राप्त राशि की दुरुपयोग का भी मुद्दा गूंजेगा। वित्त मंत्री ओपी चौधरी विधायक सुशांत शुक्ला के सवाल का जवाब देंगे। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग संशोधन विधेयक और हाउसिंग बोर्ड संशोधन विधेयक को भी पास किया जाएगा। साथ ही सात विभागों से जुड़े दस्तावेज भी सदन के पटल पर रखे जाएंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Saturday, November 14
