publicuwatch24.-अम्बिकापुर । जिले में ह्यूमन पैपिलोमा वायरस (भ्च्ट) वैक्सीन टीकाकरण अभियान का शुभारंभ 16 मार्च से हुआ। मातृत्व एवं शिशु अस्पताल में अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में अम्बिकापुर की महापौर श्रीमती मंजूषा भगत की उपस्थित रहीं। प्रथम भ्च्ट वैक्सीन 14 वर्ष की अंकिता टोप्पो को लगाया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पी.एस.मार्को ने बताया कि भ्च्ट वैक्सीन टीकाकरण हेतु वही किशोरियां पात्र होंगी, जिन्होने अपना 14 वां जन्मदिन मना लिया हो, परंतु 15 वां जन्मदिन ना मनाया हो। महापौर श्रीमती मंजूषा भगत ने लोगों से अपने 14 वर्ष की बेटियों को भ्च्ट वैक्सीन लगाने हेतु आग्रह किया गया। इस दौरान डॉ अविनाशी कुजुर द्वारा सर्विकल कैंसर व इससे बचाव हेतु भ्च्ट वैक्सीन की उपयोगिता के सबंध में विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान जनप्रतिनिधियों में भारत सिंह सिसोदिया, श्रीमती ममता तिवारी, श्रीमती किरण साहू, अभय साहू, अनिल तिवारी, मनीष बारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी.एस मार्को, सिविल सर्जन डॉ. जे.के. रेलवानी, डीन डॉ. अविनाश मेश्राम, संयुक्त संचालक सह अधीक्षक डॉ रमेश चन्द्र आर्या, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पी. के. सिन्हा, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. के. पी. विश्वकर्मा, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अविनाशी कुजुर, अंकित वर्मा, सुरेश एक्का उपस्थित रहे।
Trending
- नशा मुक्त भारत अभियान को मिला जनसहभागिता का संबल
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से ‘सेवा सेतु’ बना ग्रामीणों का भरोसेमंद साथी
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में शिकायत का त्वरित समाधान
- सफलता की कहानी-सेवा सेतु बना ग्रामीणों का भरोसेमंद डिजिटल सहारा
- सफलता की कहानी- पशुधन विकास विभाग की योजना से बदली सदाशिव कुरगुड़ की जिंदगी
- बस्तर क्षेत्र का सर्वांगीण विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता: वन मंत्री केदार कश्यप
- मनरेगा और जल निधि का महासंगम: छत्तीसगढ़ के धमतरी में ‘आजीविका डबरी’ से बदल रही ग्रामीण इकॉनमी की तस्वीर
- मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी त्वरित जनसमस्या समाधान का सशक्त माध्यम: मात्र दो घंटे में पुनः सक्रिय हुआ संजुक्ता पटेल का आधार कार्ड
Friday, June 26
