publicuwatch24.-रायपुर। व्यापार विहार स्थित एक निजी स्कूल में छात्रों के भविष्य से जुड़े विवाद ने तूल पकड़ लिया है। केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री तोखन साहू ने इस मामले में सीधे मुख्य सचिव विकास शील से चर्चा की है और तत्काल जांच के लिए पत्र भी भेजा है। मामला ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल का बताया गया है, जहां 40 से अधिक छात्रों के अभिभावकों ने शिकायत की है कि स्कूल प्रबंधन ने शुरुआत में यह भरोसा दिलाया था कि पढ़ाई सीबीएसई पाठ्यक्रम के तहत होगी और परीक्षा भी उसी के अनुसार ली जाएगी।
लेकिन चालू शैक्षणिक सत्र में अचानक छात्रों पर छत्तीसगढ़ बोर्ड से परीक्षा देने का दबाव बनाया जा रहा है। इस बदलाव से अभिभावकों और छात्रों में भारी असमंजस और नाराजगी है। केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने इस पूरे घटनाक्रम को छात्रों के भविष्य के साथ धोखा करार दिया है। उन्होंने मुख्य सचिव को लिखे पत्र में निर्देश दिए हैं कि मामले की निष्पक्ष, पारदर्शी और त्वरित जांच के लिए वरिष्ठ अधिकारियों की टीम गठित की जाए। साथ ही यह भी कहा गया है कि यदि जांच में स्कूल प्रबंधन दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। मंत्री साहू ने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिया है कि जांच की प्रगति और उठाए गए कदमों की जानकारी उन्हें नियमित रूप से दी जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को जल्द न्याय मिल सके।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Saturday, November 14
