publicuwatch24.-जांजगीर-चांपा। सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर को टक्कर मारकर स्कूल वैन के पलट जाने से गाड़ी में सवाल बच्चों के साथ शिक्षिका घायल हो गई. आज सुबह घटित घटना में कई बच्चों की सिर फटे, तो कई बच्चों के हाथ-पैर में चोट आई है. सभी घायलों का जिला अस्पताल में उपचार किया गया. जानकारी के अनुसार, वैन में सरस्वती ज्ञान मंदिर, कुथुर के छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल की शिक्षिका सवार थे. मुड़पार गांव के बच्चों को लेकर स्कूल जाते समय दुर्घटना घटी, जिसमें वैन में सवार 15 से अधिक बच्चों में से 10 बच्चों को चोट आई है. दुर्घटना में वैन में सवार महिला शिक्षिका को भी चोट आई है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि ड्राइवर के नहीं आने से वैन को स्कूल के प्रिंसिपल चला रहे थे.
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
