publicuwatch24.-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसले में निचली अदालत के निर्णय को सही ठहराते हुए रामकृष्ण वैश्य उर्फ ‘छोटू’ और उसके साथियों की सजा को बरकरार रखा है। मामला घर में घुसकर की गई फायरिंग और हत्या के प्रयास का है,। अदालत ने माना कि आरोपी का इरादा जान लेने का ही था। मामला 29 अक्टूबर 2001 की रात का है। कश्यप कॉलोनी निवासी सुनीता तिवारी अपने घर में सुच्छानंद वाधवानी के साथ बैठकर चाय पी रही थीं। इसी दौरान रामकृष्ण वैश्य अपने साथियों के साथ घर में जबरन घुस आया। उनके बीच जमीन से जुड़े दस्तावेजों को लेकर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक रूप ले बैठा। विवाद के दौरान आरोपी ने देशी कट्टे से फायरिंग कर दी। गोली सुनीता तिवारी के पेट और जांघ के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। तत्काल उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ऑपरेशन कर शरीर से गोली और छर्रे निकाले गए। घटना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच की और आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। सुनवाई के बाद ट्रायल कोर्ट ने आरोपियों को आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 450 (गंभीर अपराध के इरादे से घर में घुसना) समेत अन्य धाराओं में दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
अपील पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने पीड़िता, प्रत्यक्षदर्शियों, डॉक्टरों की गवाही और फॉरेंसिक रिपोर्ट का गहराई से परीक्षण किया। कोर्ट ने माना कि शरीर से गोली और छर्रों का निकलना और मेडिकल रिपोर्ट में गनशॉट इंजरी की पुष्टि इस बात का ठोस प्रमाण है कि जान लेने की नीयत से हमला किया गया था।अदालत ने यह भी स्पष्ट किया कि आरोपी एक साथ घर में घुसे और घटना को अंजाम दिया, जिससे उनकी साझा मंशा (कॉमन इंटेंशन) साबित होती है। इसलिए सभी पर धारा 34 के तहत जिम्मेदारी तय करना उचित है। लंबे समय तक चले इस मामले में दो आरोपियों की मृत्यु हो चुकी है, जिसके कारण उनके खिलाफ अपील समाप्त मानी गई। हालांकि मुख्य आरोपी रामकृष्ण वैश्य उर्फ ‘छोटू’ के खिलाफ सजा को हाईकोर्ट ने पूरी तरह सही ठहराया।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
