publicuwatch24.-बिलासपुर। बिलासपुर में रविवार रात हथियारों से लैस प्रोफेशनल चोर गिरोह ने नकाब और ग्लव्स पहनकर सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया। चोरी की वारदात CCTV कैमरे में कैद हुई, जिसमें गिरोह के सदस्य पहचान छिपाते हुए बेहद शातिर तरीके से चोरी करते नजर आए। करीब 4 लाख रुपए के जेवर चोरी होने की जानकारी सामने आई है।
वहीं, लगातार बढ़ रही चोरी की वारदाताओं के बाद SSP रजनेश सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी की जाए। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है। मोपका क्षेत्र के चिल्हाटी मोड़ स्थित विवेकानंद रेसिडेंसी निवासी घनश्याम कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई इंजीनियर नितेश रंजन उसी कॉलोनी में रहते हैं। पिछले 8 दिनों से नितेश रंजन अपने मकान में ताला लगाकर बिहार के औरंगाबाद गए हुए हैं।
15 मार्च को कॉलोनी के लोगों ने उन्हें सूचना दी कि नितेश रंजन के घर में चोरी हो गई है। सूचना मिलने पर वे उनके घर पहुंचे, जहां देखा कि दरवाजा काटकर सेंट्रल लॉक तोड़ा गया है और चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। इसके बाद उन्होंने मोबाइल फोन के जरिए घटना की जानकारी दी।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
