Close Menu

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पशुपालन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा: डॉ. भीष्मदेव साहू को मिला राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवार्ड

    April 29, 2026

    पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा

    April 29, 2026

    महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी

    April 29, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Trending
    • पशुपालन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा: डॉ. भीष्मदेव साहू को मिला राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवार्ड
    • पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा
    • महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी
    • साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान
    • भारतीय वुडबॉल टीम में आकाश दुबे ने बनाई जगह, हांगकांग में लहराएंगे तिरंगा
    • दसवीं बोर्ड में 98.83% के साथ प्रदेश में द्वितीय स्थान, रिया केशरवानी बनीं कवर्धा की शान
    • राज्यपाल डेका ने हाई स्कूल और हायर सेंकेण्डरी परीक्षा में उत्तीर्ण विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
    • राज्यपाल डेका ने महाविद्यालय की छात्राओं से हुए रूबरू, सफलता के लिए दिया मार्गदर्शन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, April 30
    Publicuwatch24
    • Home
    • रायपुर

      पशुपालन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा: डॉ. भीष्मदेव साहू को मिला राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवार्ड

      April 29, 2026

      पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा

      April 29, 2026

      महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी

      April 29, 2026

      साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान

      April 29, 2026

      भारतीय वुडबॉल टीम में आकाश दुबे ने बनाई जगह, हांगकांग में लहराएंगे तिरंगा

      April 29, 2026
    • छत्तीसगढ
    • सम्पादकीय
      • बिलासपुर
      • बस्तर
      • दुर्ग
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतरराष्ट्रीय
    • मनोरंजन
    • खेल
    • बिज़नेस
    • धर्म आध्यात्म
    • Contact
    Publicuwatch24
    Home » छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय
    छत्तीसगढ

    छोटी बचत से बड़ा कदम, महतारी वंदन योजना से शुरू हुआ अपना व्यवसाय

    Publicuwatch AutherBy Publicuwatch AutherMarch 15, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter Pinterest LinkedIn WhatsApp Reddit Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email WhatsApp

    राशि से स्वरोजगार की राह, कृष्णा कुर्रे ने शुरू किया ब्यूटी पार्लर

    खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृशक्ति के सशक्तीकरण और आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित महतारी वंदन योजना आज प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में लागू यह योजना महिलाओं को आर्थिक सहयोग प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित कर रही है। योजना के अंतर्गत प्रतिमाह प्राप्त होने वाली एक हजार रुपये की राशि महिलाओं के सपनों को नई उड़ान दे रही है और वे अपने परिवार के साथ-साथ समाज में भी सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर रही हैं।
    कोरबा जिले में भी महिलाएं इस योजना से लाभान्वित होकर अपने जीवन को नई दिशा दे रही हैं। इन्हीं लाभार्थियों में से एक हैं कोरबा जिले के सीतामढ़ी क्षेत्र में रहने वाली कृष्णा कुर्रे। वो बताती हैं कि पहले परिवार की जरूरतों को पूरा करने के लिए घर से बाहर काम करने जाती थीं, लेकिन उनका मन हमेशा स्वयं का कोई काम शुरू करने का था। बाहर जाकर काम करना उन्हें सहज नहीं लगता था, ऐसे में अपने घर के पास ही कोई स्वरोजगार शुरू करने की इच्छा रखती थीं।
    इसी दौरान राज्य शासन द्वारा महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई। योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत आवेदन किया और कुछ ही समय में उन्हें इसका लाभ मिलने लगा। योजना के तहत मिलने वाली राशि हर माह समय पर उनके बैंक खाते में जमा होने लगी। उन्होंने इस राशि को धीरे-धीरे बचाकर जमा करना शुरू किया। कुछ समय में जब उनके पास लगभग 12 से 15 हजार रुपये की राशि एकत्रित हो गई, तो उन्होंने उसी धनराशि से अपने घर पर ही ब्यूटी पार्लर शुरू करने का निर्णय लिया। आज वे अपने घर से ही यह कार्य संचालित कर रही हैं, जिससे उन्हें बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और घर-परिवार की जिम्मेदारियों के साथ-साथ आय का स्रोत भी मिल गया है।
    कृष्णा कुर्रे बताती हैं कि उनकी तीन बेटियां हैं और अब वे उनकी छोटी-छोटी जरूरतों को भी आसानी से पूरा कर पा रही हैं। पहले जहां कई आवश्यकताओं के लिए उन्हें दूसरों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब वे स्वयं कमाकर अपने परिवार का सहयोग कर रही हैं। इससे उनके परिवार की आर्थिक स्थिति में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है और घर में खुशहाली आई है।
    उन्होंने इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की इस योजना ने हम जैसी महिलाओं को आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है। आज हम अपने परिवार के साथ सम्मानपूर्वक और आत्मविश्वास के साथ जीवन जी पा रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
    Publicuwatch Auther
    • Website

    Related Posts

    धमतरी में स्थापित होगा 500 सीटर सैनिक स्कूल, प्रदेश के युवाओं को मिलेगा सुनहरा अवसर

    April 29, 2026

    ट्रेलर और ट्रक की भिड़ंत, ड्राइवर की मौत

    April 29, 2026

    युवा फेस्ट 2026 का सकारात्मक असर: स्थानीय मंच से राष्ट्रीय पहचान: छात्र का चयन आईटी कंपनी में

    April 29, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    × Popup Image
    RO No 13722/1
    Top Posts

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202334

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219

    प्रदेश भाजपा के सह प्रभारी को राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री सौदान सिंह और पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह की तारीफ करना रास नहीं आया

    December 11, 202019
    Don't Miss
    रायपुर

    पशुपालन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा: डॉ. भीष्मदेव साहू को मिला राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवार्ड

    By Publicuwatch AutherApril 29, 20261

    publicuwatch24.-रायपुर। सरगुजा जिले के पशु चिकित्सालय मंगारी प्रभारी एवं अनुभवी वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ.…

    पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा

    April 29, 2026

    महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी

    April 29, 2026

    साय सरकार की पहल से महिलाओं के सपनों को मिल रही नई उड़ान

    April 29, 2026
    About Us

    Publicuwatch24.com

    The News Portal - A reliable and genuine news source.

    Owner and Editor :- Piyush sharma
    Contact Number :- 7223911372
    Address :- Shyam Nagar Near Maharana Pratap Gardan Raipur Chhattisgarh

    Facebook X (Twitter) Pinterest YouTube WhatsApp
    Our Picks

    पशुपालन क्षेत्र में छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ा: डॉ. भीष्मदेव साहू को मिला राष्ट्रीय एक्सीलेंस अवार्ड

    April 29, 2026

    पशु सखियों के प्रशिक्षण से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा

    April 29, 2026

    महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिल रहा आर्थिक संबल, घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी

    April 29, 2026
    Most Popular

    अंडमान-निकोबार में बृजमोहन अग्रवाल की सक्रिय भूमिका, 620 करोड़ के पोर्ट प्रोजेक्ट्स में तेजी के निर्देश

    December 26, 2025232

    रायपुर को साफ-सुथरा रखने मुख्यमंत्री 17 को 84 नए सफाई वाहनों की देंगे सौगात

    April 16, 202334

    Entertainment Industry Choreographers Are Starting to Unionize

    March 10, 202219
    © 2026 Website Designed by RT Internet Services.
    • Home

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.