रायपुर। रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां एक युवक की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गयी है। युवक का नाम संजय अग्रवाल बताया जा रहा है। युवक साई मोटर्स का मालिक बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक एक सिपाही ने व्यापारी की हत्या की है। रामकृष्ण अस्पताल के सामने की घटना बताई जा रही है। फिलहाल मौके पर तमाम पुलिस अधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपी सिपाही को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिपाही का नाम मंनोज सेन बताया जा रहा है।