publicuwatch24.-रायपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शुरू की गई पिंक पेट्रोल यूनिट का सकारात्मक असर दिखाई देने लगा है। आमजन, विशेषकर स्कूली बच्चों और महिलाओं द्वारा इस पहल की सराहना की जा रही है। पिछले दो दिनों में पिंक पेट्रोलिंग टीम ने स्कूल-कॉलेजों में स्कूल लगने ओर छूटने के समय में जाकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा महिलाओं की सहायता के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 9479210932 एवं महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी देकर महिलाओं को जागरूक किया । इसके साथ ही सार्वजनिक स्थलों,मॉल,मंदिरो और मरीन ड्राइव,ऑक्सीजोन गार्डन में महिलाओं को सुरक्षा संबंधी जानकारी दी गई।
पेट्रोलिंग के दौरान स्कूल-कॉलेज के आसपास भीड़ लगाकर खड़े रहने वाले युवकों व मनचलों को हटाया गया तथा हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की गई। पिंक पेट्रोल यूनिट की सक्रियता से महिलाओं और छात्राओं में सुरक्षा की भावना मजबूत हो रही है। यह पेट्रोलिंग यूनिट प्रतिदिन सुबह 6 बजे से रात के 10 बजे तक 2 शिफ्ट में कार्य करेगी।पेट्रोलिंग यूनिट सुबह मॉर्निंग वॉक करने वाले क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे।इसके अलावा अलग-अलग समय में अलग-अलग मंदिर,स्कूल,कॉलेज,मॉल,सब्जी बाजार,सार्वजनिक स्थलों पर पेट्रोलिंग करेंगे।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Saturday, November 14
