
पब्लिकयूवाच – रायगढ़ । जिले के भूपवदेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह मोनेट इस्पात गेट के सामने दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. हादसे में मोनेट कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक मोनेट गेट नहरपाली के सामने एक तेज रफ्तार ट्रक ने मोनेट कर्मचारी को चपेट में ले लिया, इस दौरान व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक मोनेट ठेकेदार नरसिंह पटेल का ठेका कर्मी था। मृतक का नाम राजकुमार महंत था उसकी उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम जैमुड़ा का रहने वाला था। दुर्घटना के बाद मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों की भीड़ जेएसडब्ल्यू मोनेट कर्मचारियों ने किया चक्काजाम। वहां के निवासियों द्वारा भूपदेवपुर पुलिस को फोन पर दुर्घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल मौके पर पुलिस पहुंचकर ग्रामीणों को चक्का जाम हटाने के लिए समझाइश दी जा रही है।