publicuwatch24.-जगदलपुर। महारानी हॉस्पिटल में Health ATM का शुभारंभ हुआ। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, आज बस्तर सांसद कश्यप के साथ महारानी हॉस्पिटल में “Health ATM” का शुभारंभ एवं अत्याधुनिक स्वास्थ्य जांच मशीन का लोकार्पण करते हुए अत्यंत प्रसन्नता हुई। क्षेत्रवासियों को सुलभ, त्वरित और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराना हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस नई व्यवस्था के माध्यम से नागरिकों को कम समय में विभिन्न स्वास्थ्य जांचों की सुविधा मिलेगी, जिससे बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम आगे बढ़ाया गया है। स्वस्थ नागरिक ही समृद्ध प्रदेश की नींव होते हैं। इसी संकल्प के साथ हम छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को निरंतर सुदृढ़ करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर महापौर संजय पाण्डे सहित पदाधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, स्वास्थ्य अधिकारीगण, डॉक्टर्स, अस्पताल के स्टाफ एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
