publicuwatch24,-रायपुर। राज्यसभा उम्मीदवार लक्ष्मी वर्मा के नामांकन दाखिल कार्यक्रम में कई नेता शामिल हुए। सीएम साय ने कहा, आज भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मी वर्मा जी ने मंत्रीगण, सांसदगण, विधायकगण एवं भारतीय जनता पार्टी के आदरणीय पदाधिकारिगण की गरिमामयी उपस्थिति में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वर्मा राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की सशक्त नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व पूरी श्रद्धा, निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ करेंगी। उनका अनुभव, संवेदनशीलता और जनसेवा के प्रति समर्पण उच्च सदन में प्रदेश की आवाज़ को मजबूती प्रदान करेगा।
उनकी यह उम्मीदवारी न केवल राजनीतिक दायित्व है, बल्कि प्रदेश की माताओं, बहनों और बेटियों के आत्मविश्वास, सम्मान और सहभागिता का प्रतीक भी है।
कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित स्मृति मंदिर में छत्तीसगढ़ महतारी सहित हमारे पथप्रदर्शक महान पुरोधाओं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, आदरणीय कुशाभाऊ ठाकरे, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी एवं राजमाता विजया राजे सिंधिया के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया। राज्यसभा प्रत्याशी लक्ष्मी वर्मा जी के नामांकन से पूर्व इन आदर्श पुरुषों एवं मातृशक्ति का स्मरण कर हमनें सुशासन सरकार के जनसेवा के संकल्प को और अधिक सुदृढ़ किया। इन महान विभूतियों का त्याग, तप और राष्ट्र के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा का अक्षय स्रोत है। उनके दिखाए हुए अंत्योदय, सुशासन और राष्ट्र प्रथम के मार्ग पर चलना ही हम सबका कर्तव्य है।
