publicuwatch24.-रायपुर। नगर पालिक निगम रायपुर की सेवा से माह नवम्बर 2025 में सेवानिवृत्त हुए नगर निगम कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान का नगर निगम रायपुर को सेवायें देने हेतु सम्मान नगर निगम रायपुर के अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू ने अपर आयुक्त विनोद पाण्डेय, कृष्णा खटीक, उपायुक्त जसदेव सिंह बाबरा, जागृति साहू, अधीक्षण अभियंता संविदा बी एल चंद्राकर, कार्यपालन अभियंता प्रदीप यादव, स्वच्छ भारत मिशन के विषय विशेषज्ञ प्रणित चोपड़ा, सूरज चंद्राकर सहित नगर पालिक निगम रायपुर के अन्य सम्बंधित अधिकारियों औऱ कर्मचारियों की उपस्थिति में उन्हें श्रीफल, शाल, स्मृतिचिन्ह बुके सहित प्रदत्त करते हुए किया. रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्तगणों, उपायुक्तगणों ने नगर निगम रायपुर के सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता रघुमणि प्रधान को रंगों के त्योहार होली पर्व की अग्रिम हार्दिक शुभकामनायें दीं .
उनके सुखी, स्वस्थ, समृद्ध जीवन हेतु हार्दिक मंगलकामनायें उनके द्वारा रायपुर नगर निगम को दी गयी सेवाओं को सराहते हुए दीं. कार्यपालन अभियंता श्री रघुमणि प्रधान के रायपुर नगर पालिक निगम की स्वच्छ भारत मिशन शाखा के नोडल अधिकारी के रूप में किये गए प्रशासनिक कार्य दायित्व निर्वहन में विशेष रूप से रायपुर शहर नगर पालिक निगम क्षेत्र के राष्ट्रीय स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में देश का चौथा स्वच्छ शहर बनने की रैंकिंग का गौरव रायपुर शहर को मिलने में उनके प्रशासनिक कार्य दायित्व के उल्लेखनीय ओजपूर्ण योगदान की सराहना रायपुर नगर निगम के अपर आयुक्तगणों औऱ उपायुक्तगणों द्वारा उनका सेवा सम्मान करते हुए की गयी.
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Saturday, November 14
