publicuwatch24.-जशपुर। पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गांजा के साथ पकड़े गये दो आरोपियों से जब पूछताछ की गई तो जो खुलासा हुआ, उसे सुनकर पुलिस के भी होश उड़ गए। आरोपियों ने बताया कि गांजा तस्करी में पुलिस विभाग के दो आरक्षक भी शामिल थे। एसएसपी लाल उमेद सिंह ने मामले में तत्काल संज्ञान लेते हुये दोनों आरक्षक को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने दोनों आरक्षकों को पकड़कर जेल भेज दिया है।
ऐसे हुआ खुलासा
28 फरवरी को मुखबिर से सूचना मिली कि कोतवाली क्षेत्र के विवेकानंद काॅलोनी में रवि विश्वकर्मा किराए के मकान में रहत है और गांजा बेचता है। इस सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और जांच कर आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रवि विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया। साथ ही मकान के अंदर से एक पेटी में रखे 24 पैकेट गांजा को जब्त किया गया। रवि विश्वकार्म से पूछताछ की गई तो आरोपी ने बताया कि गांजा गोविंद उर्फ सुनील के द्वारा पैसे देने का लालच देकर उसे अपने घर में रखने को कहा था।
पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी गोविंद उर्फ सुनील भगत को गिरफतार किया गया। पुलिस ने जब गोविंद से पूछताछ की तो आरोपी ने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। गोविंद ने पुलिस को बताया कि गांजा तस्करी में थाना तपकरा में पदस्थ आरक्षक धीरेन्द्र मधुकर 37 वर्ष और आरक्षक अमित त्रिपाठी 35 वर्ष शामिल थे। दोनों आरक्षक मिलकर गांजा तस्करी कर रहे थे। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
Trending
- फिल्में समाज में सकारात्मक बदलाव की सशक्त माध्यम हैं – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- रेशम, खादी और हथकरघा क्षेत्र को नई दिशा: केंद्रीय वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
- नालंदा परिसर के पास पुरानी पानी टंकी में लगी भीषण आग, इलाके में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव
- तालाब से नन्हे मगरमच्छों का रेस्क्यू, दहशत में थे ग्रामीण
- बस की चेकिंग से मानव तस्करी नाकाम, अंबिकापुर का मामला
- छत्तीसगढ़ के शिक्षा विभाग में बड़ा बदलाव- 16 जून से ऑनलाइन हाजिरी और लीव जरूरी, लापरवाही पर रुकेगा जून का वेतन
- सुशासन तिहार बना संबल: पुरोचन साहू को मिली बैटरी चलित ट्राइसाइकिल, बढ़ा आत्मविश्वास
- बलौदाबाजार को 3.5 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात: राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने किया भूमिपूजन और लोकार्पण
Saturday, June 13
