Publicuwatch24.com-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहित जोड़े ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सरकंडा थाना क्षेत्र के राधिका विहार कॉलोनी के पास पति-पत्नी के शव पेड़ से लटके हुए पाए गए। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है।
जानकारी के अनुसार, मृतक जोड़ा चाटीडीह इलाके का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि उनकी शादी को अभी महज एक साल ही हुआ था। शनिवार को स्थानीय लोगों ने राधिका विहार कॉलोनी के पास एक पेड़ पर दोनों के शवों को फंदे से लटका देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में पुलिस को अंदेशा है कि पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हुआ होगा, जिसके बाद उन्होंने यह खौफनाक कदम उठाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति और स्पष्ट हो पाएगी।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
