publicuwatch24.-बलौदाबाजार। जिले में नवपदस्थ कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने शनिवार 28 फ़रवरी 2026 को संयुक्त जिला कार्यालय में विधिवत कार्यभार ग्रहण किया। शर्मा 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व रजिस्ट्रार सहकारी संस्थाएं, कलेक्टर बालोद एवं कलेक्टर कोरिया के रूप में पदस्थ रहे हैं। नवपदस्थ कलेक्टर शर्मा का अधिकारियों ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके पश्चात नवदस्थ कलेक्टर शर्मा ने उपस्थित अधिकारियो से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने इस दौरान पीएम आवास योजना अंतर्गत आवास निर्माण की प्रगति, धान उठाव की प्रगति, राजस्व प्रकरणों का निराकरण आदि की जानकारी ली। उन्होंने टीम भावना के साथ बेहतर काम करने की अपेक्षा की। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर सुश्री दीप्ति गौते, एआर टंडन सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित थे।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
