publicuwatch24.-रायपुर। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में आजाद चौक क्षेत्रांतर्गत समता कॉलोनी में एम.सी.पी. प्वाइंट लगाकर संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक्टिवा वाहन क्रमांक सी जी 04 एन जे 8956, जिसमें एक बड़ा थैला रखा था, को रोका गया। थैले की जांच करने पर उसमें भारी मात्रा में नगद रकम रखा होना पाया गया। वाहन में सवार व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम मिलन शर्मा, निवासी आजाद चौक, रायपुर बताया।
नगद राशि के संबंध में पूछताछ करने तथा दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहने पर वह उक्त राशि के संबंध में किसी प्रकार का वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका तथा पुलिस टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह करता रहा। जिस पर मिलन शर्मा के कब्जे से *कुल 75,00,000/- (पचहत्तर लाख रुपये) नगद, 04 नग मोबाइल फोन तथा एक्टिवा वाहन जप्त कर उसके विरुद्ध थाना आजाद चौक में इस्तगासा क्रमांक 01/2026, धारा 106 बीएनएसएस के अंतर्गत वैधानिक कार्यवाही करते हुए प्रकरण की सूचना आयकर विभाग को दी गई है, जिसमें आयकर विभाग द्वारा अग्रिम जांच की जा रही है। गिरफ्तार युवक का नाम मिलन शर्मा पिता राधेश्याम शर्मा उम्र 25 साल निवासी समता कालोनी खादुश्चाम मंदिर के आपोजिट गली थाना आजाद चौक जिला रायपुर।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Saturday, November 14
