publicuwatch24.-दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा में आंगनबाड़ी सहायिका संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सैकड़ों की संख्या में शामिल सहायिकाओं ने दुर्गा मंडप से रैली निकालकर कलेक्टर कार्यालय तक पैदल मार्च किया और जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी के बाद सहायिकाओ ने प्रशासन को एक ज्ञापन भी सौंपा। संघ की पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर शासन-प्रशासन को अवगत कराया जा रहा है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी के चलते मजबूरन उन्हें सड़क पर उतरना पड़ा। रैली में शामिल सहायिकाओं ने अपनी प्रमुख मांगों को जल्द पूरा करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।
बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और सहायिकाएं एकजुट होकर सड़कों पर उतरीं और नारेबाजी करते हुए पूरे शहर में रैली निकाली। रैली के उपरांत संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने मानदेय में वृद्धि, नियमित वेतन व्यवस्था, सामाजिक सुरक्षा और अन्य लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की अपील की।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
