publicuwatch24.-जगदलपुर। शहर में चल रहे विकास कार्यों और सफाई व्यवस्था की समीक्षा के लिए महापौर संजय पांडेय ने अलग-अलग वार्डों का दौरा किया। इस दौरान नगर निगम की टीम, एमआईसी मेंबर और पार्षद मौजूद रहे। महापौर ने काम की गति बढ़ाने और लंबित कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। लालबाग स्थित झीरम घाटी शहीद स्मारक परिसर पहुंचकर महापौर ने मरम्मत और सफाई व्यवस्था देखी। अधिकारियों से कहा गया कि यहां नियमित सफाई हो और रखरखाव में लापरवाही न हो।
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड के मोहन नगर में 12 लाख रुपए की लागत से बनने वाली पुलिया का भूमिपूजन किया गया। निर्माण पूरा होने पर आसपास के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। बारिश में जलभराव की समस्या भी कम होगी। महापौर ने शहर के अलग-अलग स्थानों पर शासकीय जमीन का निरीक्षण किया। जमीन की स्थिति और उपयोग को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रस्तावित “सियान सदन” के लिए चिन्हित स्थल भी देखा गया। प्रक्रिया जल्द पूरी कर योजना शुरू करने के निर्देश दिए गए। शहर के मुख्य मार्गों के डिवाइडरों की सफाई व्यवस्था की भी जांच की गई। नियमित सफाई और पौधारोपण पर ध्यान देने को कहा गया। दौरे के बाद एमआईसी मेंबर, पार्षद और निगम अधिकारियों के साथ बैठक हुई। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण, कचरा अलग-अलग जमा करने, निगरानी और जागरूकता अभियान पर चर्चा की गई। जरूरत पड़ने पर जुर्माना लगाने की भी बात कही गई। महापौर ने कहा कि सफाई में आम लोगों की भागीदारी जरूरी है।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
