publicuwatch24.-राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ सहित भारत को मोतियाबिंद मुक्त बनाने के उद्देश्य से अटल क्यो अभ्युदय योजना अंतर्गत मोतियाबिंद मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के बुजुर्गों का एम्स रायपुर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन नि: शुल्क किया जाएगा। जिले को 100 वयो वृद्ध जनों के मोतियाबिंद ऑपरेशन कराने का लक्ष्य मिला है। चिन्हित में प्रथम चरण में 25 नागरिकों को उनके परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट परिसर से जन प्रतिनिधियों और समाज कल्याण विभाग के अफसरों ने हरी झंडी दिखा बस को रायपुर के लिए रवाना किया। राजनांदगांव द्वारा गठित नोडल अधिकारी सुखमा चन्द्रवंशी के नेतृत्व में सहयोगी संतोष साहू, कंचनकला मेश्राम, आराधना थवाईत, समीर क्षत्री के साथ सोमवार सुबह 5 बजे बस से एम्स हॉस्पिटल अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर के लिए रवाना किया गया है। यहां एक्सपर्ट डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम द्वारा जांच के बाद निशुल्क ऑपरेशन किया जाएगा। जिले के जनप्रतिनिधि अध्यक्ष जिला पंचायत किरण वैष्णव, उपाध्यक्ष किरण साहू, सदस्य जागृति यदु, शीला सिन्हा, किरण बारले और सीईओ सुरुचि सिंह ने हरी झंडी दिखा कर बस रवाना की।
जिलेभर में शिविर लगा कर पहले चरण में 25 का चयन भारत सरकार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय नई दिल्ली की इस कार्य योजना को साकार करने की दिशा में अभियान चलाया जा रहा है। राज्य सरकार के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग एवं सीएमएचओ, जिला अस्पताल सहित जिले के सभी ब्लॉकों के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में अभियान चला। वरिष्ठ नागरिकों जिनकी आयु 60 वर्ष या उससे अधिक है उनका कुशल नेत्र सहायकों द्वारा नेत्र परीक्षण 28 जनवरी को किया गया। योजना का उद्देश्य चिह्नांकित मोतियाबिंद के वरिष्ठों के समूह को रवाना किया गया।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
