publicuwatch24.-कोरबा। सीएसईबी चौकी क्षेत्र के अशोक वाटिका स्टेडियम रोड पर कोयले से भरे ट्रेलर में अचानक आग लग गई। कुछ ही मिनटों में आग ने पूरे वाहन को घेर लिया। धुएं का गुबार दूर तक फैल गया और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, ट्रेलर स्टेडियम रोड से गुजर रहा था तभी केबिन के पास से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते आग भड़क गई। चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। वाहन टी ट्रांसपोर्ट कंपनी का बताया जा रहा है। ट्रेलर का नंबर CG12BJ0643 है। आग लगने के बाद काफी देर तक ट्रेलर धू-धू कर जलता रहा। दमकल वाहन देरी से मौके पर पहुंचा। आग बुझाने में हुई देरी को लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। घटनास्थल के पास पेट्रोल पंप, दुकानें और रिहायशी मकान हैं। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही 112 और सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
