publicuwatch24.-बिलासपुर। जिले में एक लापता व्यक्ति को पुलिस डॉग विमला ने 10 किलोमीटर की तलाश के बाद घने जंगल से बेहोशी हालत में ढूंढ निकाला। यह व्यक्ति दो दिन पहले खेत से गायब हुआ था। यह घटना बेलगहना पुलिस चौकी क्षेत्र के डांडबछाली गांव की है। 21 फरवरी को अरुण सिंह सिदार ने बेलगहना थाने में अपने चाचा तरुण सिदार (48 वर्ष) के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तरुण 19 फरवरी की सुबह तुलुफ गांव स्थित अपने खेत जाने के लिए घर से निकले थे और रात तक वापस नहीं लौटे।
परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बाद में उन्हें पता चला कि तरुण सिदार को घटना वाले दिन अपने साथियों भक्तनारायण, सूरज सिंह, बलराम सिदार और शत्रुहन सिदार के साथ तुलुफ के खेत में शराब पीते हुए देखा गया था। इसके बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बेलगहना पुलिस चौकी में गुम इंसान की रिपोर्ट दर्ज कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और अनुविभागीय अधिकारी नूपुर उपाध्याय के निर्देश पर एक टीम गठित की गई। बेलगहना पुलिस ने संदिग्ध घटनास्थल पर लगातार तलाश अभियान चलाया। पुलिस ने लापता तरुण सिदार के साथियों से पूछताछ की, लेकिन नशे की हालत में होने के कारण वे कोई जानकारी नहीं दे पाए। आखिरकार, तलाश के दौरान तरुण सिंह की टोपी और चप्पल मौके पर बरामद हुई। इसके बाद बेलगहना पुलिस ने डॉग स्क्वाड की मदद ली। बिलासपुर से पुलिस डॉग विमला और डॉग हैंडलर मनोज साहू को घटनास्थल पर भेजा गया। डॉग विमला ने टोपी और चप्पल की गंध के सहारे लगभग 10 किलोमीटर तक घने जंगल में तलाश की। आखिरकार, डॉग विमला अचेत अवस्था में पड़े तरुण सिदार तक पहुंच गई, जिसके बाद उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला गया।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
