publicuwatch24.-गौरेला पेंड्रा मरवाही। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2025 का आयोजन रविवार 22 फरवरी को प्रदेश के सभी जिलों में दो पालियों-प्रथम पाली सुबह 10 से 12 बजे और द्वितीय पाली दोपहर 3 से 5 बजे निर्धारित है। जीपीएम जिले में 4 परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा, जहां कुल 903 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होंगे। जिले में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में डॉ भंवर सिंह पोर्टे शासकीय महाविद्यालय पेंड्रा, शासकीय पंडित माधव राव सपरे महाविद्यालय पेंड्रारोड, मिश्री देवी शासकीय कन्या हाइयर सेकेंडरी स्कूल गौरेला और उच्च माध्यमिक विद्यालय (टिकरकला) गौरेला शामिल है। परीक्षा से पहले पीएससी ने अभ्यर्थियों के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इस दिशा-निर्देश में परीक्षार्थियों के साथ-साथ परीक्षा कार्य में लगाए गए अधिकारियों को भी शामिल किया गया है। उन्हें भी सेलफोन (मोबाइल) या कोई भी इलेक्ट्रानिक डिवाइस परीक्षा केंद्र के भीतर ले जाने की अनुमति नहीं रहेगी। पीएससी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा शुरू होने के 15 मिनट पहले परीक्षा केन्द्र के समस्त प्रवेश द्वार बंद कर दिये जाएंगे।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
