publicuwatch24.-बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में शुक्रवार की देर शाम दो बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गई। इस हादसे में एक रेलकर्मी के साथ ही दूसरे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, बाइक के पीछे बैठे युवक की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना रतनपुर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार भरवीडीह निवासी मनहरण कमल (61) रेलवे में चौकीदार के पद पर कार्यरत थे। कोटा रेलवे स्टेशन पर उनकी पोस्टिंग थी। शुक्रवार शाम मनहरण ड्यूटी जाने के लिए अपनी बाइक क्रमांक सीजी 10 AJ 4464 में सवार होकर कोटा जाने के लिए निकला था।
अभी वो जूना शहर के पास पहुंचा था। उसी समय सामने से तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो युवक आ रहे थे। दोनों बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। अचानक दोनों बाइक आमने-सामने से टकरा गई। दूसरी बाइक क्रमांक सीजी 10 BV 9022 में सवार शिव धनुहार (35) और कृष्णा धनुहार एक बारात में शामिल होने जा रहे थे। इस हादसे के बाद दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क से दूर जा गिरे। वहीं, उनकी बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। रेलकर्मी मनहरण कमल और शिव धनुहार के सिर में गंभीर चोंट लगने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। जबकि, कृष्णा धनुहार गंभीर रूप से घायल है।
इस घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। उन्होंने तत्काल पुलिस के डायल 112 को हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल कृष्णा को इलाज के लिए एंबुलेंस रतनपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, दोनों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्च्युरी शिफ्ट करा दिया गया है। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार की वजह से हादसा होने की बात सामने आई है।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
