publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी के महादेव घाट मंदिर परिसर में दर्शन के लिए गई एक महिला के गले से सोने की चेन चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। अज्ञात चोर ने मंदिर में मौजूद भारी भीड़ का फायदा उठाकर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता के परिजनों का नाम पुलिस द्वारा कोणाल देवरनकर पुलिस द्वारा बताया जा रहा है। कोणाल देवरनकर ने गुरुवार की शाम को डीडी नगर थाना पहुंचकर बताया, कि महादेव घाट स्थित हटकेश्वर मंदिर दर्शन करने गई थी।
वो मंदिर जाने के दौरान सोने की चेन पहनी हुई थी। मंदिर में भीड़ में चोरों ने उनके गले से चेन तोड़ ली। कोणाल की मां ने घर जाकर अपने बेटे को घटना की जानकारी दी। मां की सूचना पर कोणाल ने पुलिस में शिकायत दी है। कोणाल की शिकायत पर डीडी नगर पुलिस ने मामले में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। डीडी नगर थाना के प्रभारी रविेंद्र यादव ने पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने की पुष्टि की है। विवेचना अधिकारियों के अनुसार मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
