publicuwatch24.-धमतरी। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले के समस्त थाना क्षेत्रों में होटल, ढाबा एवं लॉजों की सघन चेकिंग की गई। यह अभियान जिले में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण स्थापित करने, हाल के दिनों में प्राप्त संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना एवं चोरी की घटनाओं को दृष्टिगत रखते हुए तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीमों द्वारा होटल एवं लॉज संचालकों के आगंतुक पंजी (रजिस्टर) का गहन निरीक्षण किया गया तथा ठहरे हुए व्यक्तियों के पहचान पत्रों का सत्यापन किया गया। संदिग्ध प्रतीत होने वाले व्यक्तियों से पूछताछ कर आवश्यक जानकारी एकत्रित की गई तथा उनकी गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। इसके अतिरिक्त होटल एवं ढाबों में विशेष रूप से यह भी जांच की गई कि कहीं अवैध रूप से शराब का परोसना अथवा सेवन तो नहीं कराया जा रहा है। धमतरी पुलिस द्वारा चेतावनी भी दी जाती है कि बिना वैधानिक अनुमति के शराब परोसना दण्डनीय अपराध है तथा ऐसे मामलों में संबंधित के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
संचालकों को निर्देशित किया गया कि वे सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें, प्रत्येक आगंतुक का वैध पहचान पत्र दर्ज करें, सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा चोरी की आशंका की सूचना तत्काल संबंधित थाना को दें। पुलिस द्वारा इस प्रकार के सघन जांच एवं निगरानी अभियान निरंतर जारी रहेंगे, जिससे जिले में शांति, सुरक्षा एवं अनुशासन कायम रखा जा सके तथा असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
