publicuwatch24.-रायपुर। दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रायपुर दक्षिण विधायक निधि मद से रायपुर नगर पालिक निगम जोन 4 अंतर्गत पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड क्षेत्र स्थित शासकीय जे. योगानंदम छत्तीसगढ़ महाविद्यालय परिसर में 10 लाख रू. की स्वीकृत लागत से श्रीफल फोड़कर एवं कुदाल चलाकर कार्यारंभ किया। भूमिपूजन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी सहित नगर निगम रायपुर के सभापति सूर्यकांत राठौड, पंडित भगवतीचरण शुक्ल वार्ड पार्षद एवं नगर निगम संस्कृति विभाग अध्यक्ष अमर गिदवानी, नगर निगम जोन 4 जोन अध्यक्ष मुरली शर्मा, छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. तपेशचंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष सुनील कुकरेजा,सामाजिक कार्यकर्त्ता पल्लवी पाण्डेय, अंकित निहाल, नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर अरूण ध्रुव, कार्यपालन अभियंता शेखर सिंह, सहायक अभियंता दीपक देवांगन, उपअभियंता श्री हिमांशु चंद्राकर, अंकिता अग्रवाल, शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के प्राध्यापको, विद्यार्थियों सहित गणमान्यजनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं की बडी संख्या में उपस्थिति रही।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने भूमिपूजन करते हुए जोन 4 जोन कमिश्नर एवं अधिकारियों को तत्काल शासकीय छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में दक्षिण विधायक निधि से स्वीकृति अनुसार अतिरिक्त कक्ष निर्माण प्रारंभ कर समय सीमा में सतत मॉनिटरिंग कर गुणवत्ता युक्त तरीके से पूर्ण करवाना प्राथमिकता से किये जाने निर्देशित किया। दक्षिण विधायक ने विद्या की माता देवी सरस्वती के छायाचित्र में माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया ।
रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी ने कहा कि उन्होने 4 माह पूर्व छत्तीसगढ़ महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष बनवाने आवश्यक राशि की घोषणा की थी। उसे स्वीकृत कर कार्य आरंभ करवा दिया गया है। शीघ्र ही कार्य पूर्ण होगा एवं इसका लोकार्पण किया जायेगा। नया अतिरिक्त कक्ष बनने से शासकीय छत्तीसगढ़ कालेज के प्राध्यापकगण एवं विद्यार्थीगण यहां विविध सकारात्मक गतिविधियां नियमित रूप से कर सकेंगे। महाविद्यालय प्राचार्य तपेशचंद्र गुप्ता ने रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी को विधायक निधि से राशि स्वीकृत कर महाविद्यालय परिसर में अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य प्रारंभ करवाने पर महाविद्यालय प्रशासन की ओर से हार्दिक धन्यवाद दिया।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
