publicuwatch24.-अंबिकापुर। एयरपोर्ट में भर्ती निकली हुई है, मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर के नोडल अधिकारी ने बताया कि मां महामाया एयरपोर्ट अम्बिकापुर में रिक्त संविदा पदों पर भर्ती हेतु पदवार पात्रतानुसार प्रारंभिक पात्र एवं अपात्र सूची को जारी कर 23 जनवरी 2026 तक दावा/आपत्ति आमंत्रित की गई थी। प्राप्त 07 दावा आपत्ति का निराकरण किया गया। जिसके पश्चात चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के 01 पद हेतु 13 पात्र अभ्यर्थी, अकाउंटेंट के 01 पद हेतु 06 पात्र अभ्यर्थी एवं असीस्टेंट ग्रेड-3 के 01 पद हेतु 149 पात्र अभ्यर्थी हैं।
उन्होंने बताया कि चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर एवं अकाउंटेंट से संबंधित अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं समस्त संगत अभिलेखों का सत्यापन उपरांत साक्षात्कार हेतु 09 मार्च 2026 प्रातः 11:00 बजे कार्यालय मां महामाया एयरपोर्ट में उपस्थित होंगे। वहीं असीस्टेंट ग्रेड-3 से संबंधित अभ्यर्थी अपने समस्त मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्रों एवं समस्त संगत अभिलेखों का सत्यापन उपरांत कौशल परीक्षा हेतु 10 मार्च 2026 को प्रातः 11ः00 बजे कार्यालय लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर, शासकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के पास, गांधी चौक अम्बिकापुर (सरगुजा) में उपस्थित होंगे।
उन्होंने बताया कि असीस्टेंट एक्सिक्यूटिव के विज्ञापन के उपरांत अपर्याप्त आवेदन तथा भर्ती नियम के अनुरूप अनुभव न होने के कारण उक्त पद के आवेदनों को चयन समिति के निर्णयानुसार निरस्त किया गया है। तथ उक्त पद हेतु पुनः विज्ञापन जारी कर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण किया जाएगा। असीस्टेंट एक्सिक्यूटिव के पात्रता में छूट (यदि कोई हो तो) 25 फरवरी 2026 से 03 मार्च 2026 के बीच वेबसाईट पर प्रकाशित किया जाएगा इच्छुक अभ्यर्थी उक्त सूचना के आधार पर पुनः आवेदन कर सकते है।
Trending
- स्कंदषष्ठी महोत्सव की महापूर्णाहुति में शामिल हुए राज्यपाल रमेन डेका, विधि-विधान से संपन्न हुए धार्मिक अनुष्ठान
- वरिष्ठजनों का अनुभव और मार्गदर्शन समाज के लिए अनमोल धरोहर: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- भगवान बिरसा मुंडा का साहस, संघर्ष और बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा: मुख्यमंत्री साय
- विकास के साथ अपनी गौरवशाली विरासत को सहेजना भी हमारी जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले छत्तीसगढ़ के बेलमेटल शिल्पकार
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जनजातीय गौरव दिवस पर किया तेंदूपत्ता संग्राहकों को बोनस वितरण का शुभारंभ
- सुशासन को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने में तकनीक की महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री साय
- छठ महापर्व पर आस्था के रंग में रंगे CM साय, जशपुर में सपत्नीक सूर्यदेव को दिया उषा अर्घ्य
Monday, November 16
