publicuwatch24.-रायपुर। राजधानी रायपुर के चर्चित हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर को कोतवाली पुलिस ने फिर से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी 2019 के एक पुराने मामले में कोर्ट से जारी स्थायी वारंट के आधार पर की गई है। गिरफ्तार होने के बाद रोहित तोमर को जेल भेजा गया है। हित तोमर और उनके भाई वीरेंद्र तोमर पर राजधानी में मारपीट, वसूली, दुष्कर्म और हत्या जैसे करीब दो दर्जन गंभीर अपराध दर्ज हैं। 2013 के हत्या के मामले में दोनों भाइयों की हाईकोर्ट में रिव्यू पिटीशन खारिज हो चुकी है। इसके अलावा, लगातार मिल रही सूदखोरी की शिकायतों के मद्देनजर रायपुर पुलिस ने रोहित और वीरेंद्र तोमर के खिलाफ आठ मामले दर्ज किए थे। इस दौरान दोनों भाई फरार हो गए थे। बाद में पुलिस ने वीरेंद्र तोमर को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि रोहित तोमर पर 5,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। हालांकि, इस बीच रोहित को सुप्रीम कोर्ट से जमानत भी मिली थी। अब 7 साल पुराने मामले में रोहित तोमर को गिरफ्तार किया गया है। कोतवाली थाने में वर्ष 2019 में रोहित के खिलाफ धारा 327, 384 और 506 के तहत मामला दर्ज था। यह मामला जान से मारने की धमकी, मारपीट और प्रताड़ना से संबंधित था। पेशी में गैरहाजिरी के कारण अदालत ने रोहित तोमर के खिलाफ स्थायी वारंट जारी किया था।
डीसीपी उमेश गुप्ता ने इस वारंट की समीक्षा की और एसीपी दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में पुलिस ने स्थायी वारंट के आधार पर रोहित तोमर को गिरफ्तार किया। वारंट की तामीली के बाद रोहित को अदालत में पेश किया गया और अदालत के आदेश पर उसे पुनः जेल में दाखिल कराया गया है। रायपुर पुलिस ने मामले में साफ किया है कि किसी भी आरोपी को अपराध करने से बचाने की छूट नहीं दी जाएगी और हिस्ट्रीशीटरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
