publicuwatch24.-रायपुर। पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आईपीएस मयंक गुर्जर द्वारा नार्थ जोन के सभी पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध रूप से पिस्टल व कट्टा रखकर घुमने वालों तथा इसकी अवैध तरीके से खरीदी-बिक्री करने वालों के संबंध में जानकारी एकत्र कर तस्दीक किया जाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने व कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में पंडरी पुलिस की टीम को सूचना प्राप्त हुई थी कि थाना पंडरी क्षेत्रांतर्गत भिक्षुक केंद्र के पास एक व्यक्ति अपने पास पिस्टल रखा है। जिस पर अति पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) आकाश मरकाम तथा सहायक पुलिस आयुक्त पूर्णिमा लामा द्वारा थाना प्रभारी पंडरी को आरोपी को पिस्टल के साथ पकडने निर्देशित किया गया।
जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन तथा थाना प्रभारी पंडरी के नेतृत्व में थाना पंडरी पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकडा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम नंदू शर्मा रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा नंदू शर्मा की तलाशी लेने पर उसके पास पिस्टल एवं मैग्जीन रखा होना पाया गया, जिसके संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई दस्तावेज प्रस्तुत न कर टीम के सदस्यों को लगातार गुमराह किया जा रहा था। आरोपी नंदू शर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से *01 नग पिस्टल एवं 01 नग खाली मैग्जीन* जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना पंडरी में अप क्र 38/26 धारा 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया। पिस्टल प्राप्त करने के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है। आरोपी नंदू शर्मा पूर्व में मारपीट तथा हत्या के प्रकरण में जेल निरुद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी- नंदु शर्मा पिता विमल शर्मा उम्र 30 साल कुशालपुर तिरंगा चौक थाना पुरानी बस्ती
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
