publicuwatch24.-बिलासपुर। स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने रतनपुर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। मंत्री ने कहा, आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम रतनपुर झरनापारा स्थित शिव मंदिर में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। प्रार्थना है कि भगवान शिव की कृपा से हमारा प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर रहे, जनकल्याण की योजनाएं और प्रभावी हों तथा देश व राज्य प्रगति के नए आयाम स्थापित करें। इस पावन अवसर पर समस्त देशवासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं।
डोमनहिल पोड़ीडीह स्थित शंकर मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर आयोजित पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस शुभ अवसर पर भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर समस्त नगरवासियों के सुख एवं समृद्धि की मंगलकामना की। भक्ति एवं उत्साह से संपूर्ण मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण और दिव्य आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित हो उठा। महादेव की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे।
Trending
- डिजिटल जीवन प्रमाण-पत्र अभियान 5.0 के तहत पेंशनधारियों को घर बैठे जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करने की सुविधा
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की ‘विष्णु के पाती’ ने बसंती राजवाड़े के संघर्ष को दिया संबल, भावुक हुईं स्व-सहायता समूह की महिला
- दीपावली पर्व को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा विशेष सघन खाद्य सुरक्षा अभियान संचालित
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से नरेन्द्र कुमार को मिला संबल
- छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के पंचायती राज संगठन का विस्तार, 28 जिलों में अध्यक्ष नियुक्त
- महतारी वंदन योजना से आत्मनिर्भरता की नई उड़ान, दीपावली पर मिट्टी के दीयों और गुल्लकों से संवार रहीं स्वदेशी परंपरा
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में विद्यार्थियों के हितों की रक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल – उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा
- बेटे ने पिता की लंबित पेंशन के लिए उठाई आवाज, मुख्यमंत्रीसाय ने ‘विष्णु की पाती’ से भेजा स्नेह संदेश
Sunday, November 8
