publicuwatch24.-रायपुर। वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने दावा किया है, कहा, असम-बंगाल में भाजपा को बंपर जीत हासिल होगी। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेश बघेल के असम चुनाव प्रचार में जाने के सवाल पर तंज कसा, और कहा कि भूपेश बघेल को प्रचार में जरूर जाना चाहिए। भूपेश यानी कांग्रेस के सफाए की गारंटी है। चौधरी आज एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा कर रहे थे। असम में चुनाव प्रचार जाने के सवाल पर कहा कि पार्टी ने डिप्टी सीएम अरूण साव, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, और उन्हें चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी दी है।
चौधरी ने कहा कि वो कार्यकर्ता के रूप में काम करेंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने आगे कहा कि पार्टी को निश्चित रूप से असम, बंगाल, तमिलनाडु और केरल में बंपर जीत हासिल होगी। पूर्व सीएम भूपेश बघेल के भी असम चुनाव प्रचार के लिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जहां भी भूपेश बघेल के पांव पड़े हैं, वहां कांग्रेस का सफाया हुआ है। चौधरी ने कहा कि भूपेश पहले उत्तर प्रदेश,असम और बिहार प्रचार के लिए गए थे वहां कांग्रेस का सफाया हो गया। उन्हें वहां प्रचार के जरूर जाना चाहिए, भूपेश बघेल कांग्रेस के सफाए की गारंटी है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा के सपनों का साकार स्वरूप: जनजातीय विकास, कानूनी सुरक्षा और सुशासन की नई गाथा
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी
- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से राज्य निर्वाचन आयुक्त अजय सिंह ने की शिष्टाचार भेंट
Sunday, November 15
